संदेश

बेटी एक वरदान......

चित्र
बेटी एक वरदानबेटी सच में एक वरदान है। वो कई रिश्ते बखूबी निभाती है।वो कभी बेटी होती है, कभी बहु,  कभी बहन तो कभी भाबी, कभी पत्नी और कभी सखीजिस घर में बेटी हो, वहाँ हमेशा चहल पहल रहती है ।एक बेटी ही अपने थकेहारे पिता का हालचाल पूछ कर उसे पानी पिलाती है, या कभी अपनी माँ का काम में हाथ बटाती है। बेटी ही अपने भाई के साथ लड़ती है और बेटी ही उसके साथ खेलती है।बड़ी होने पर बेटियाँ एक नहीं, बल्कि दो घरों को जोड़ती है । बेटियाँ सिर्फ पारिवारिक जिम्मेदारियां हीनहींनिभातीहै, पर अलग अलग क्षेत्रों में अव्वल भी बन सकती है । आज कल हम सभी क्षेत्रों में लड़कियों को आगे बढ़ते देख सकते है। बेटियाँ किसी भी घर की आन और शान होती है और उसकी रौनक बढाती है। पिता :- कन्यादान नहीं करूंगा जाओ , मैं नहीं मानता इसे , क्योंकि मेरी बेटी कोई चीज़ नहीं ,जिसको दान में दे दूँ ; मैं बांधता हूँ बेटी तुम्हें एक पवित्र बंधन में , पति के साथ मिलकर निभाना तुम , मैं तुम्हें अलविदा नहीं कह रहा ,आज से तुम्हारे दो घर ,जब जी चाहे आना तुम , जहाँ जा रही हो ,खूब प्यार बरसाना तुम , सब को अपना बनाना तुम ,पर कभी भी न मर मर के जीना ,न जी जी...

सबसे बड़ी शक्ति सहन शक्ति.......

चित्र
बंद दुकान में कहीं से घूमता फिरता एक सांप घुस गया। दुकान में रखी एक आरी से टकराकर सांप मामूली सा जख्मी हो गया। घबराहट में सांप ने पलट कर आरी पर पूरी ताक़त से डंक मार दिया जिस कारण उसके मुंह से खून बहना शुरू हो गया। अब की बार सांप ने अपने व्यवहार के अनुसार आरी से लिपट कर उसे जकड़ कर और दम घोंट कर मारने की पूरी कोशिश कर डाली। अब सांप अपने गुस्से की वजह से बुरी तरह घायल हो गया। दूसरे दिन जब दुकानदार ने दुकान खोली तो सांप को आरी से लिपटा मरा हुआ पाया जो किसी और कारण से नहीं केवल अपनी तैश और गुस्से की भेंट चढ़ गया था। कभी कभी गुस्से में क़ुछ लोग दूसरों को हानि पहुंचाने की कोशिश करते हैं उन्हें पता ही नही चलता के वो अपना ही नुकसान कर रहे हैं अब इस कहानी का सार ये है कि अच्छी जिंदगी के लिए कभी कभी हमें, कुछ चीजों को,  #कुछ घटिया लोगों को  #कुछ घटनाओं को,  #_कुछ कामों को और  #कुछ बातों को इग्नोर करना चाहिए। अपने आपको मानसिक मजबूती के साथ इग्नोर करने का आदी बनाइये। सबसे बड़ी शक्ति सहन शक्ति है।" " संयम ऐसी सवारी है जो अपने सवार को गिरने नहीं देती न किसी के कदमों में न किसी की ...

सही सोच का जादु...

चित्र
सोच उस पेड़ की तरह होती है जिसकी जड़ मजबूत हो तो वह गना होता है उसी तरह अपनी सोच भी इतनी अच्छी रखो कि किसी के आइडल बन सको ना की किसी की बुराई के बातों में आपका नाम आए...     जैसे किसी सफेद कपड़े पर काला दाग लगाओ और सब से पूछो सबको वह काला दाग जरूर दिखेगा पर बाकी का सफेद कपड़ा नहीं उसी तरह हमें लोगों की बुराई जरूर दिखती है पर अच्छाई नहीं वह काला दाग इतना छोटा हमें दिख गया पर बाकी का सफेद कपड़ा नहीं उसी प्रकार हमें लोगों की एक गलती दिखाई देती है पर 100  अच्छाई नहीं यह तो हमारी सोच है जो हमें दिखाती है, सोच हमेशा उस आसमान की तरह रखो जो हमेशा साफ होता है कभी-कभी काले बादल आते हैं पर थोड़े टाइम में निकल जाते हैं सोच भी ऐसी ही रखो कभी बुरी सोच आए तो उसे अपने पास मत रखो निकाल दो अपने से दूर कर दो.....        जैसे IMPOSSIBLE  शब्द को ही देख लो कोई सोचता है यह तो  IMPOSSIBLE है पर  वर्ड ही खुद कहता है I am possible वो तो अपनी अपनी सोच है हम उसे किस तरह से देखें हमें कोई भी काम ,पढ़ाई, समझने, सोलव  करने आदि के लिए सोचना पड़ता है पर हमें हमेशा...

जिन्दगी एक किताब......

चित्र
जिन्दगी एक किताब है पढ़ने का सबका अलग तरीका है कुछ तो दुनिया ने सिखाया है हमें कुछ अपने आप ही सीखा है। जरूरी नहीं सबकुछ पसंद का ही हो ख़याल तो सबका ही हमको रखना है बिखराव तो झट से कभी हो जायेगा सबको मिलाए रखना अलग सलीका है। फलसफे तो जिन्दगी के और भी हैं जीना सरलता से अगर आ जाये तो मन भूल जायेगा बातें जो कड़वी थीं बस बात मीठी हो भले सब फीका है। आज़मा तू मत सभी तरीकों को दिल तेरा चाहे वही तू काम कर कर इकठ्ठा मत जहां के बोझ को मिलकर रहें  किताब के वर्ड में ही  हमारी जिंदगी छुपी हुई हे पता है कैसे की - किनार! ता - तो बी - बनाना है इसका मतलब जिंदगी चाहे कितनी भी बड़ी हो कभी न कभी वो किनारे आती ही है उसका मतलब जिंदगी में कितनी भी प्रॉब्लम हो एक दिन सॉल्व तो हो ही जाती हे  किताब जैसी दोस्ती जिंदगी में होनी चाहिए ...नो कमेंट , नो आर्ग्युमेंट ओनली सपोर्ट एंड गाइडेंस जस्ट लाइक बुक वो कभी हमसे कुछ नहीं मांगती बस देती ही रहती हे सही राह ...सही मंजिल.... उलझने बहुत है जिंदगी में पर एक किताब बनकर देखो जो सब को कुछ न कुछ सिखाती है समझाती है साथ देती है एसी जिंदगी बनाओ की लोग कह सके जिंदगी एक...

कैलाश पर्वत एक रहस्य.....

चित्र
कैलाश पर्वत एक अनसुलझा रहस्य, कैलाश पर्वत के इन रहस्यों से नासा भी हो चुका है हैरान! कैलाश पर्वत के रहस्य - कैलाश पर्वत, यह एतिहासिक पर्वत को आज तक हम सनातनी भारतीय लोग शिव का निवास स्थान मानते हैं। शास्त्रों में भी यही लिखा है कि कैलाश पर शिव का वास है। किन्तु वहीँ नासा जैसी वैज्ञानिक संस्था के लिए कैलाश एक रहस्यमयी जगह है। नासा के साथ-साथ कई रूसी वैज्ञानिकों ने कैलाश पर्वत पर अपनी रिपोर्ट पेश की है। उन सभी का मानना है कि कैलाश वाकई कई अलौकिक शक्तियों का केंद्र है। विज्ञान यह दावा तो नहीं करता है कि यहाँ शिव देखे गये हैं किन्तु यह सभी मानते हैं कि, यहाँ पर कई पवित्र शक्तियां जरुर काम कर रही हैं। तो आइये आज हम आपको कैलाश पर्वत से जुड़े हुए कुछ रहस्य बताते हैं। कैलाश पर्वत के रहस्य रहस्य 1– रूस के वैज्ञानिको का ऐसा मानना है कि, कैलाश पर्वत आकाश और धरती के साथ इस तरह से केंद्र में है जहाँ पर चारों दिशाएँ मिल रही हैं। वहीँ रूसी विज्ञान का दावा है कि यह स्थान एक्सिस मुंडी है और इसी स्थान पर व्यक्ति अलौकिक शक्तियों से आसानी से संपर्क कर सकता है। धरती पर यह स्थान सबसे अधिक शक्तिशाली स्थान है।...

गुरु और परमात्मा में एक अंतर है ----

चित्र
एक व्यक्ति के घर परमात्मा और गुरु दोनों पहुंच गए। वो बाहर आया और उनके चरणों में गिरने लगा। वो पहले परमात्मा के चरणों में गिरा तो परमात्मा बोले- रुको-रुको! पहले गुरु के चरणों में जाओ। वो व्यक्ति दौड़ कर गुरु के चरणों में गया। गुरु बोले- मैं परमात्मा को लाया हूं, पहले परमात्मा के चरणों में जाओ। वो व्यक्ति परमात्मा के चरणों में गया तो परमात्मा बोले- इस परमात्मा को गुरु ही लाया है न, गुरु ने ही बताया है न, तो पहले गुरु के चरणों में जाओ। फिर वो गुरु के चरणों में गया। गुरु बोले- नहीं-नहीं! मैंने तो तुम्हें बताया ही है न, लेकिन तुमको बनाया किसने? परमात्मा ने ही तो बनाया है न, इसलिए पहले परमात्मा के चरणों में जाओ। फिर वो व्यक्ति परमात्मा के चरणों में गया। परमात्मा बोले- रुको! मैंने तुम्हें बनाया, यह सब ठीक है, और तुम मेरे चरणों में आ गए हो। लेकिन मेरे यहां न्याय की पद्धति है। अगर तुमने अच्छा किया है, अच्छे कर्म किये हैं, तो तुमको स्वर्ग मिलेगा। फिर अच्छा जन्म मिलेगा या अच्छी योनि मिलेगी। लेकिन अगर तुम बुरे कर्म करके आए हो, तो मेरे यहां दंड का प्रावधान भी है, और दंड मिलेगा। चौरासी लाख योनियों म...

भगवान पर भरोसा........

चित्र
रात के ढाई बजे था, एक सेठ को नींद नहीं आ रही थी, वह घर में चक्कर पर चक्कर लगाये जा रहा था। पर चैन नहीं पड़ रहा था । आखिर  थक कर नीचे उतर आया और कार निकाली  शहर की सड़कों पर निकल गया। रास्ते में एक मंदिर दिखा सोचा थोड़ी देर इस मंदिर में जाकर भगवान के पास बैठता हूँ।  प्रार्थना करता हूं तो शायद शांति मिल जाये। वह सेठ मंदिर के अंदर गया तो देखा, एक दूसरा आदमी पहले से ही भगवान की मूर्ति के सामने बैठा था, मगर उसका उदास चेहरा, आंखों में करूणा दर्श रही थी। सेठ ने पूछा " क्यों भाई इतनी रात को मन्दिर में क्या कर रहे हो ?" आदमी ने कहा " मेरी पत्नी अस्पताल में है, सुबह यदि उसका आपरेशन नहीं हुआ तो वह मर जायेगी और मेरे पास आपरेशन के लिए पैसा नहीं है " उसकी बात सुनकर सेठ ने जेब में जितने रूपए थे  वह उस आदमी को दे दिए। अब गरीब आदमी के चहरे पर चमक आ गईं थीं । सेठ ने अपना कार्ड दिया और कहा इसमें फोन नम्बर और पता भी है और जरूरत हो तो निसंकोच बताना।  उस गरीब आदमी ने कार्ड वापिस दे दिया और कहा "मेरे पास उसका पता है " इस पते की जरूरत नहीं है सेठजी आश्चर्य से सेठ ने कहा "किस...

सही समय.....

चित्र
एक बार स्वर्ग से घोषणा हुई कि भगवान सेब बांटने आ रहे है। सभी लोग भगवान के प्रसाद के लिए तैयार होकर लाइन लगाकर खड़े हो गए। एक छोटी बच्ची बहुत उत्सुक थी क्योंकि उसने भगवान की चर्चा तो ख़ूब सुनी थी, पहली बार भगवान को देखने जा रही थी। एक बड़े और सुंदर सेब के साथ-साथ भगवान के दर्शन की कल्पना से ही खुश थी। अंततः प्रतीक्षा समाप्त हुई। बहुत लंबी कतार में जब उसका नम्बर आया तो भगवान ने उसे एक बड़ा और लाल सेब दिया। लेकिन जैसे ही सेब पकड़कर लाइन से बाहर निकली उसका सेब हाथ से छूटकर कीचड़ में गिर गया। बच्ची उदास हो गई। अब उसे दुबारा से लाइन में लगना पड़ेगा। दूसरी लाइन पहली से भी लंबी थी। लेकिन कोई और रास्ता नहीं था। सबलोग ईमानदारी से अपनी बारी से सेब का प्रसाद लेकर जा रहे थे। बच्ची फिर से लाइन में लगी और अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगी। आधी क़तार को सेब मिलने के बाद सेब ख़त्म होने लगे। बहुत उदास हो गई। उसने सोचा कि उसकी बारी आने तक तो सब सेब खत्म हो जाएंगे लेकिन वह ये नहीं जानती थी कि भगवान के भंडार कभी ख़ाली नही होते। जब तक उसकी बारी आई तो और भी नए सेब आ गए । भगवान तो अन्तर्यामी ठहरे। बच्ची के मन की बात जान ...

| पैरों के निशान |

चित्र
जन्म से ठीक पहले एक बालक भगवान से कहता है प्रभु आप मुझे नया जन्म मत दीजिये मुझे पता है पृथ्वी पर बहुत बुरे लोग रहते है मैं वहाँ नहीं जाना चाहता और ऐसा कह कर वह उदास होकर बैठ जाता है भगवान् स्नेह पूर्वक उसके सर पर हाथ फेरते हैं और सृष्टि के नियमा नुसार उसे जन्म लेने की महत्ता समझाते हैं बालक कुछ देर हठ करताहै परभगवान् के बहुत मनाने पर वह नया जन्म लेने को तैयार हो जाता है ठीक है प्रभु, अगर आप की यही इच्छा है कि मैं मृत लोक में जाऊं तो वही सही पर जाने से पहले आपको मुझे एक वचन देना होगा बालक भगवान् से कहता है भगवान् बोलो पुत्र तुम क्या चाहते हो बालक आप वचन दीजिये कि जब तक मैं पृथ्वी पर हूँ तब तक हर एक क्षण आप भी मेरे साथ होंगे भगवान् अवश्य ऐसा ही होगा बालक पर पृथ्वी पर तो आप अदृश्य हो जाते हैं भला मैं कैसे जानूंगा कि आप मेरे साथ हैं कि नहीं भगवान् जब भी तुम आँखें बंद करोगे तो तुम्हे दो जोड़ी पैरों के चिन्ह दिखाइये देंगे उन्हें देखकर समझ जाना कि मैं तुम्हारे साथ हूँ फिर कुछ ही क्षणो में बालक का जन्म हो जाताहै जन्म के बाद वह संसा रिक बातों में पड़कर भगवान् से हुए वार्ता लाप को भूल जाता है प...

"ससुराल बना मायका....

चित्र
नंदिनी अलार्म बजते ही उठी .... अलार्म बंद किया और सोची थोड़ा और सो लूं लेकिन जिम्मेदारियों ने उसे झकझोर कर जगा दिया....आज उसे मायके की याद आ गई यह महीना मायके के नाम होता था क्योंकि चीनू की छुट्टी होती थी ..देर तक सोना, देर से नहाना मां के हाथ का बना गरमा गरम नाश्ता खाना ...जी भरकर घूमना-फिरना ...भैय्या और पापा से बतियाना ... वह जल्दी जल्दी तैयार भी हो रही थी और झुंझला भी रही थी इस लाॅकडाऊन पर .... मन ही मन बुदबुदा रही थी क्या बला है ये कोरोना भी हुँह...  खैर ...चलो रसोई इंतजार कर रही है मम्मी पापा की चाय बनानी है । बिना नहाए रसोई में नहीं आना है यह निर्देश था मम्मी जी का शुरूआत से जिसे नंदिनी सात सालों मेें कभी नही भूली थी.... रसोई की ओर जाने से पहले उसने एक नजर बिंदास सोते पति और बेटे चीनू पर डाली और धीरे से दरवाजा लगा कर सीढ़ियां उतरने लगी... रसोई से आ रही आवाज से उसका दिल धक्क से रह गया क्या मुझे देर हो गई..... जल्दी-जल्दी सीढ़ी उतरने हुए नंदिनी ने हाॅल पर लगी घड़ी पर नजर दौड़ाई ..... नही देर कहा हुई मुझे सोचते हुए रसोई पहुंच गई.... मम्मी जी को वहां देखकर भय और घबराहट में बोली म...