सही सोच का जादु...


सोच उस पेड़ की तरह होती है जिसकी जड़ मजबूत हो तो वह गना होता है उसी तरह अपनी सोच भी इतनी अच्छी रखो कि किसी के आइडल बन सको ना की किसी की बुराई के बातों में आपका नाम आए...

    जैसे किसी सफेद कपड़े पर काला दाग लगाओ और सब से पूछो सबको वह काला दाग जरूर दिखेगा पर बाकी का सफेद कपड़ा नहीं उसी तरह हमें लोगों की बुराई जरूर दिखती है पर अच्छाई नहीं वह काला दाग इतना छोटा हमें दिख गया पर बाकी का सफेद कपड़ा नहीं उसी प्रकार हमें लोगों की एक गलती दिखाई देती है पर 100  अच्छाई नहीं यह तो हमारी सोच है जो हमें दिखाती है, सोच हमेशा उस आसमान की तरह रखो जो हमेशा साफ होता है कभी-कभी काले बादल आते हैं पर थोड़े टाइम में निकल जाते हैं सोच भी ऐसी ही रखो कभी बुरी सोच आए तो उसे अपने पास मत रखो निकाल दो अपने से दूर कर दो.....
       जैसे IMPOSSIBLE  शब्द को ही देख लो कोई सोचता है यह तो  IMPOSSIBLE है पर  वर्ड ही खुद कहता है I am possible वो तो अपनी अपनी सोच है हम उसे किस तरह से देखें हमें कोई भी काम ,पढ़ाई, समझने, सोलव  करने आदि के लिए सोचना पड़ता है पर हमें हमेशा पॉजिटिव सोचना चाहिए ! जैसे कोई अगर किसी लड़की और लड़के को साथ में देख ले तो कहता है क्या जमाना है ,कोई कहता है अच्छे भाई बहन, कोई कहता है गुड फ्रेंड कोई कहता है आजकल के लड़के लड़की हमें क्यों हमेशा गलत ही सोचे जब तक हमें सच ना पता हो तब तक किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए पहले अच्छे से सच्चाई जान लो फिर सोचो और अपनी सोच इतनी अच्छी रखो कि कभी गलत ना सोच पाओ....
अगर हम अपनी अपनी सोच पर लिखने बैठे तो बहुत कुछ है पर बस इतना ही है सोच से जिंदगी चलती नहीं पर सोच से खुद की अच्छी पहचान बना सकते हैं इसीलिए हमेशा सोचते रहो जिंदगी में आगे बढ़ो अच्छी सोच रखो यही सोच आपको काम आएगी यही जिंदगी है , सोचते चलो बढ़ते चलो ! सोचो मत इतना सोच है कभी खत्म नहीं होगी सोचते रहो बढ़ते रहो....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सही समय.....

| पैरों के निशान |

"ससुराल बना मायका....