मन की आवाज...

 


दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति क्या है मन की आवाज झूठे व्यक्ति की ऊंची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करवा देती है। लेकिन सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे की जड़े हिला देती है इसके लिए हमें कभी किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए ।एक बार व्यक्ति मन से सोच ले उसको यह करना है ,तो वह करके ही रहता है ।

            जिंदगी किसी के लिए नहीं रुकती। हमें हर कदम कदम संभाल कर चलना चाहिए उसके लिए हमें मन, दिमाग दोनों को शांत रखना चाहिए ।


           आजकल का जमाना बहुत अजीब है लोग कुछ भी करने से पहले ना सोचते ना समझते बस मन में आया वह कर दिया ।हमें हमेशा अपने मन की आवाज सुननी चाहिए हमारे अंदर की आवाज कभी हमें गलत नहीं बताएगी जो इंसान मन का सच्चा होता है अगर वह कुछ भी गलत झूठ बोलता  है उसके मन में  एक आवाज आती है यह गलत है ,इसके लिए हमें सोच समझकर करना चाहिए  

             हमारे अंदर की आत्मा जानती है कि  सही  क्या है चुनौती तो मन को समझाने होती है जब चुनौती मन को लग जाए ना तो सच्चा इंसान वह कर सकता जो उसने सोचा भी नहीं हो ।


मन कितना चंचल होता है कभी इधर कभी उधर चलता ही रहता है पर कोमल होता है इंसान का मन पानी की तरह साफ हो तो उसमें कीड़े नहीं पड़ते उसी प्रकार अगर मंकी सुन ले तो कोई काम मुश्किल नहीं होता वह कहावत है ना

           मन के हारे हार है ,

           मन के जीते जीत ।

       कोई काम किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं करता व्यक्ति कमजोर हो या कामयाब अगर एक बार मन की सुन ली समझ ली तो कोई काम मुश्किल नहीं होता है मन से ही हार गए तो कितनी भी मेहनत कर लो नहीं पूरा होगा वह काम ।

मौन में भी
मन में आवाज़ गूँजती हैं

     हमारा मन एक सरसों की गठरी की तरह है जिस प्रकार जब कोई पोटली बिखर जाती है तो उसे समेटना बहुत मुश्किल हो जाता है ठीक उसी प्रकार मन पर से एक पर नियंत्रण हट गया तो आप हारते ही जाओगे।

कहने को तो मन में आवाज़ नहीं होती
लेकिन, मन को आवाज़ मिल जायें तो
ये खामोश भी नहीं रहता।.....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सही समय.....

| पैरों के निशान |

"ससुराल बना मायका....